Shiv Puran



 किस साधनभूत कर्म के द्वारा बिना यत्न के ही मोक्ष मिल सकता है?

भगवन शंकर के लिंग एवं मूर्ति की स्थापना करके नित्य उसकी पूजा करें तो संसार-सागर से पार हो सकते हैं.
वंचना और छल न करते हुए अपनी शक्ति के अनुसार धनराशि ले जाय और उसे शिवलिंग अथव
ा शिवमूर्ति की सेवा के लिए अर्पित कर दें.
साथ ही निरंतर उस लिंग एवं मूर्ति की पूजा भी करें. उसके लिए भक्तिभाव से मंडप, गोपुर(गोपालन), तीर्थ, मठ एवं क्षेत्र की स्थापना करें तथा पूजा और शक आदि व्यंजनों से युक्त भांति-भांति के भक्ष्य-भोजन अन्न नैवेद्ध के रूप में समर्पित करें. छत्र, ध्वजा, व्यंजन तथा अन्य अंगोसहित राजोपचार की भांति सब सामान भगवान शिव के लिंग एवं मूर्ति को चढ़ाएं. प्रदक्षिणा, नमस्कार तथा यथाशक्ति जप करें. आवाहन से लेकर विसर्जन तक सारा कार्य प्रतिदिन भक्तिभाव से सम्पन्न करे. इस प्रकार शिवलिंग अथवा शिवमूर्ति में भगवान् शंकर की पूजा करने वाला पुरुष श्रवण आदि साधनों का अनुष्ठान न करे तो भी भगवान् शिव की प्रसन्नता से सिद्धि प्राप्त कर लेता है. पहले के बहुत-से महात्मा पुरुष लिंग तथा शिवमूर्ति की पूजा करने मात्र से भवबंधन से मुक्त हो चुके हैं. 


पांच कृत्यों का प्रतिपादन, प्रणव एवं पंचाक्षर मंत्र की महत्ता- स्वयं महादेव द्वारा.
शिव जी के जगत सम्बन्धी कार्य - 'सृष्टि', 'पालन', 'संहार', तिरोभाव और अनुग्रह.
संसार की रचना का जो आरम्भ है, उसी को सर्ग या 'सृष्टि' कहते हैं.
अनुग्रह मोक्ष का हेतु है.
सृष्टि - भूतल में, स्थिति - जल में, संहार अग्नि में, तिरोभाव वायु में और अनुग्रह आकाश में स्थिति है.
सबसे पहले मेरे मुख से ओंकार (ॐ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरुप का बोध करने वाला है. ओंकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ.
मेरे उत्तरवर्ती मुख से आकार का, पश्चिम मुख से उकार का, दक्षिण मुख से मकर का, पूर्ववर्ती मुख से बिंदु कजा तथा मद्ध्य्वर्ती मुख से नाद का प्राकट्य हुआ. इस प्रकार पांच अवययों से युक्त ओंकार का विस्तार हुआ है यह मंत्र शिव और शक्ति दोनों का बोधक है. इसी से पंचाक्षर मंत्र की उत्पत्ति हुई है, जो मेरे संकल्प रूप का बोधक है.
पंचाक्षर मंत्र- ॐ नमः शिवाय
यह अकारादि क्रम से और म्करादी क्रम से क्रमशः प्रकाश में आया है. इस पंचाक्षर मंत्र से मातृ का वर्ण प्रकट हुए हैं, जो पांच भेद वाले है. उसी से शिरोमंत्र सहित त्रिपदा गायत्री का प्राकट्य हुआ है.
उस गायत्री से संपूर्ण वेड प्रकट हुए हैं और उन वेदों से करोड़ो मंत्र निकले हैं. उन-उन मंत्रो से भिन्न-भिन्न कर्यों की सिद्धि होती है.
परन्तु इस प्रणव(ॐ) एवं पंचाक्षर(ॐ नमः शिवाय) से सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होते हैं. 


         





TOP
NEXTBACKHOME

No comments:

Post a Comment